वर्ण : अभ्यास प्रश्न
अभ्यासार्थ प्रश्न प्रश्न 1. वर्ण किसे कहते हैं ? इसके कौन-कौन से भेद हैं ? प्रश्न 2. स्वर और व्यंजन वर्ण की परिभाषा सोदाहरण दें | प्रश्न 3. संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं ? उदहारण दें | प्रश्न 4. संयुक्त व्यंजन ( क्ष, त्र, ज्ञ, और श्र ) में किन-किन वर्णों का मेल है ? प्रश्न 5. स्वर वर्ण की संख्या कितनी है ? प्रश्न 6. संयुक्त व्यंजन वर्ण की संख्या कितनी है | प्रश्न 7. निम्नलिखित वर्णों के उच्चारण स्थान बताएं -- (i) व (ii) ओ (iii) ऊ (iv) ए (v) द (vi) प (vii) आ (viii) क (ix) इ (x)ण