खंड 1 : हिंदी व्याकरण
1. वर्ण विचार
वर्ण : वह मूल ध्वनि जिसे खंडित न किया जा सके, उसे वर्ण कहते हैं |
जैसे - अ, इ, क, ख इत्यादि |
वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं |
हिंदी में वर्णों की संख्या 44 है |
वर्ण दो प्रकार के होते हैं - ( 1 ) स्वर वर्ण
( 2 ) व्यंजन वर्ण
( 1 ) स्वर वर्ण : वैसे वर्ण जिनका उच्चारण स्वतंत्रता से होता है और ये व्यंजन वर्ण के उच्चारण में सहायक होते हैं, स्वर वर्ण कहे जाते हैं |
हिंदी में स्वर की संख्या ११ ( ग्यारह ) है |
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ |
उत्पत्ति के अनुसार स्वर के दो भेद हैं : ( क ) मूल स्वर
( ख ) संधि स्वर
( क ) मूल स्वर : जिन स्वरों की उत्पत्ति किन्हीं दुसरे स्वरों से नहीं है, उन्हें मूल स्वर कहते हैं |
ये चार हैं - अ, इ, उ, और ऋ |
( ख ) संधि स्वर : मूल स्वरों के मेल से बने हुए स्वर संधि स्वर कहलाते हैं |
जैसे - आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ |
( 2 ) व्यंजन वर्ण : जिन वर्णों के उच्चारण में स्वर अरं की सहायता ली जाती है उसे व्यंजन वर्ण कहते हैं |
जैसे - क, ख, ग, घ, इत्यादि |
हिंदी में व्यंजन की संख्या ३३ ( तैंतीस ) है |
कवर्ग, चवर्ग, टवर्ग, तवर्ग, पवर्ग, य, र, ल, व, श, ष, स, ह |
- संयुक्त व्यंजन : जब दो व्यंजनों के बीच कोई स्वर नहीं होता तो उन्हें मिलाकर बोला और लिखा जाता है | मिलाकर लिखे गए व्यंजन को संयुक्त व्यंजन कहते हैं |
जैसे - क्ष, त्र, ज्ञ और श्र | ये केवल चार हैं |
इनकी रचना इस प्रकार हुई है - क्ष = क् + ष
त्र = त् + र
ज्ञ = ज् + ञ
श्र = श् + र
वर्ण और उसके उच्चारण स्थान
- उच्चारण स्थान : मुख के जिस भाग से जिस अक्षर का उच्चारण होता है, उसे उस अक्षर का उच्चारण स्थान कहते हैं |
- लिपि : जिस ढंग से वर्ण लिखे जाते हैं, उसे लिपि कहते हैं |
Comments
Post a Comment