हिंदी व्याकरण

         हम जब भी कभी कोई विषय पढना शुरू करते हैं या फिर किन्हीं से किसी विषय पर चर्चा करते हैं तो पहला प्रश्न जो किसी के भी मन में आता है या आना भी चाहिए वो ये की उस विषय का मतलब क्या है, सीधा-सीधा कहूँ तो ये की उस विषय की परिभाषा क्या है | जैसे अगर हम विज्ञान पढने जा रहे हैं तो विज्ञान क्या है | 

        ठीक इसी तरह से अभी हम हिंदी व्याकरण पढने जा रहे हैं तो यही प्रश्ने हमारे सामने खड़ा होता है की,

हिंदी व्याकरण क्या है ? 

'हिंदी व्याकरण वह शास्त्र है जिसकी सहायता से हिंदी शुद्ध-शुद्ध पढना, लिखना एवं बोलना आ जाता है |'

        ऐसे तो शिक्षा ग्रहण करने का कोई अंत नहीं है किन्तु यदि किसी भाषा को सीखने की बात करें तो उसे आवश्यकतानुसार कुछ भागों में बांटकर पढना उचित होता है खासकर बात यदि बच्चों की हो तो विशेष रूप से | अर्थात हम हिंदी को सरल रूप में पढने के लिए इसे चार खण्डों में बांटकर पढेंगे ताकि आप आसानी से समझ सकें |

                खंड १ : हिंदी व्याकरण  ( वर्ण विचार, शब्द विचार, वाक्य विचार, इत्यादि )

                खंड २ : व्यावहारिक हिंदी  ( मुहावरा, विपरीतार्थक शब्द, पर्यायवाची शब्द, इत्यादि )

                खंड ३ : रचना  ( कहानी-लेखन, पत्र-लेखन, इत्यादि )

                खंड ४ : निबंध 

Comments

Popular Posts